Home डेली न्यूज़ ढाई करोड़ की लागत से विकसित हो रहा हरपालपुर

ढाई करोड़ की लागत से विकसित हो रहा हरपालपुर

83
0
Jeevan Ayurveda

विधायक ने किया भूमि-पूजन और लोकार्पण

हरपालपुर। क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीकाराजा के प्रयास से नगर को ढाई करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है, जिसमें से कुछ कार्यों का लोकर्पण हो चुका है, वहीं कई अन्य कार्यों का गुरूवार का समारोहपूर्वक भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सीएमओ प्रताप सिंह खेंगर, उपयंत्री दिनेश तोमर, गगन सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।विधायक ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया है उनमें अमृत 2.0 योजनांतर्गत 55 लाख की लात से सत्तन तलैया का गहरीकरण, सौंदर्याकरण साढ़े 29 लाख की लागत से वार्ड नं 14-15 में रानीपुरा रोड पर गफूर अली के मकान से एमपीईवी पावर हाउस तक नाली निर्माण एवं कायाकल्प योजनांतर्गत रानीपुरा मार्ग का चौडीकरण कार्य शामिल है। इसके अलावा जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है उनमें नगर परिषद द्वारा लहचूरा रोड पर मंडी गेट के पास बनवाये गये अटल विवाह घर और बीटी रोड व रेस्ट हाउस के पास तैयार किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स शामिल हैं।जलावर्धन योजना की हुई समीक्षाउक्त कार्यक्रम के उपरांत विधायक टीकाराजा ने नगर में 22 करोड़ की लागत से किए जा रहे जलावार्धन योजना के कार्यों की समीक्षा की, जिसका कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। बैठक में एमपीयूडीसी, कार्यदायी संस्था एवं नपा के अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में विधायक ने पाईप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और योजना के सुचारू क्रियान्वयन न किए जाने को लेकर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। विधायक ने एमपीयूडीसी के अधिकारी पीडी तिवारी को जलावार्धन योजना का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने और खोदी गई सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब से वे हर माह योजना की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे। एमपीयूडिसी के अधिकारी पीडी तिवारी ने बताया कि नगर में लाइन बिछाने का काम जारी है, जहाँ सड़कें खोदी गई हैं वहां जल्द ही पाइप डाल कर मरम्मत करवाई जाएगी। संभवत: फरवरी 2025 तक योजना का लाभ नगरवासियों को मिलने लगेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here