Home डेली न्यूज़ गर्भवती महिला के लिए समाजसेवी ने किया रक्तदान

गर्भवती महिला के लिए समाजसेवी ने किया रक्तदान

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती शांतिबाई नाम की गर्भवती महिला को प्रसव के पूर्व रक्त की आवश्यकता थी। चूंकि उसका ब्लड ग्रुप बी निगेटिव था, जो कि काफी रेयर होता है इसलिए परिजनों को रक्त के लिए परेशान होना पड़ रहा था। जब यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप के माध्यम से समाजसेवी आशीष असाटी को मिली तो उन्होंने अपना रक्तदान करते हुए मदद की। ब्लड का इंतजाम होने के बाद शांतिबाई ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया है। परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप और आशीष असाटी का आभार जताया है। रक्तदान के दौरान ग्रुप के सदस्य और ब्लड बैंक का स्टाफ उपस्थित रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here