Home डेली न्यूज़ बुंदेली उत्सव में विधायक ने गाया लोकगीत

बुंदेली उत्सव में विधायक ने गाया लोकगीत

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के बसारी गांव में पिछले 25 वर्षों से बुंदेली संस्कृति, कलाओं, खान पान, गीत संगीत आदि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुंदेली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन की शुरुवात बुधवार से हुई। दो दिवसीय इस आयोजन में बुंदेली भाषा, साहित्य, कलाओं, लोक गायन आदि में बेहतर कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया तो वहीं रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।बुंदेली कार्यक्रमों की प्रस्तुति देख कर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बड़ामलहरा विधायक साध्वी रामसिया भारती खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने भी मंच से एक लोकगीत गाया। गौरतलब है कि यह आयोजन पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह द्वारा पिछले 25 वर्षों से वृहद स्तर पर कराया जाता है।
इनका हुआ सम्मान
बुंदेली उत्सव के मंच पर साहित्य के क्षेत्र में राव बहादुर सिंह सम्मान बुंदेली कवि राघवेन्द्र उदैनिया को दिया गया तो वहीं समीक्षा के क्षेत्र में राव बहादुर सिंह सम्मान से डॉ एनआर चौरसिया को सम्मानित किया गया। बुंदेली संस्कृति पर वृहद कार्य हेतु राव बहादुर सिंह सम्मान हटा के डॉ एमएम पाण्डेय को दिया गया। लोक कला और परंपरा के क्षेत्र में दिया जाने वाला लोकविद डॉ नर्मदा प्रसाद गुप्त सम्मान प्रसिद्ध लोकगीत गायक बद्री खरे निरंकार को प्रदान किया गया। बुंदेली उत्सव में वर्षों से अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले वृंदावन रैकवार को गौरिहार नरेश स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देवेंद्र यादव के निर्देशन में रणप्पा नृत्य की प्रस्तुति बाल कलाकारों ने दी तो वहीं अंशिका सिंह ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। सपना रंगमंच बसारी द्वारा लमटेरा और दादरा, कालीचरण अनुरागी और साथियों ने गारी, बजरंग मंडल के कंदू रैकवार और साथियों ने ढीमरयाई, सुखलाल आदिवासी और टीम द्वारा कहरवा, दादरा, कमल चतुर्वेदी और साथियों ने बिलवारी, मत्थी बाई और सखियों ने गारी और बिलवारी, बेटी बाई और सखियों द्वारा सोहरे और गारी और हिमालय यादव ने काण्डरे की प्रस्तुति दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here