Home डेली न्यूज़ अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया फरार बदमाश

अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया फरार बदमाश

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र में राहगीर से अवैध वसूली और मारपीट करने के बाद से फरार चल रहा एक बदमाश अवैध कट्टा-कारतूस के साथ पकड़ा गया है। बताया गया है कि यह कार्यवाही नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में आदर्श आचार संहिता के तहत जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।गुलगंज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुरूदत्त शेषा ने बबताया कि 24 जनवरी 2024 को मुंगवारी निवासी युवक ने गुलगंज थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर पैसे मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो मारपीट की। मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ग्राम जगारा थाना बाजना के रहने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके साथियों की लगातार तलाश कर रही थी। रविवार को गुलगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौपरिया मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास पुलिस को 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और कारतूस मिला, जिसे जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना गुलगंज में पृथक से आयुध अधिनियम धारा 25/27 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here