Home डेली न्यूज़ सड़क बनने से दर्शन के लिए कार से भी जा सकेंगे पहाड़...

सड़क बनने से दर्शन के लिए कार से भी जा सकेंगे पहाड़ स्थित माता बम्बर बैनी के दरबार

33
0
Jeevan Ayurveda

विधायक ने 12 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लवकुशनगर। अरविंद्र पटेरिया राजनगर विधायक ने 96 लाख 53 हजार की लागत से बनने बाली माता बम्बर बेनी के पहाडी पर डब्लूबीएम सड़क निर्माण कार्य जहाँ अभी लोगों को 365 सीढिय़ां चढ़कर जाना पड़ता था यह रोड बन जाने के बाद आसानी से अपने वाहन से जा सकेंगे। यह रोड पुरानी तहसील वार्ड 12 से डाला जायेगा। इसका कार्य ठेकेदार इक़बाल मुहम्मद के द्वारा किया जायेगा। वहीं कायाकल्प 2.0 के अंतर्गत छतरपुर रोड तहसील से अटकोहा तिराहे तक दोनों और बीटी सड़क निर्माण कार्य एवं अटकोहा चौराहे से हनुमान तालाब बाईपास तक सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 1 करोड़ 39 लाख, वही अमृत 2.0 अंतर्गत पेयजल योजना उन्नयन कार्य लागत 7 करोड़ 58 लाख व वार्ड नंबर 7 में भोपाल अहिरवार के घर से पार्क निर्माण लागत 29 लाख 29 हजार एवं वार्ड नंबर 6 में मुन्ना के घर से खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास तक डब्लू बी एम सड़क निर्माण लागत 25 लाख 76 हजार एवं वार्ड नंबर 9 एवं 10 अटकोहा तिराहा के पास चोडीकरण एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य एवं वार्ड नंबर 9 एवं 10 में छतरपुर रोड पंप हाउस के पास प्रखर अकादमी के सामने पार्क निर्माण लागत 58 लाख 85 हजार वार्ड नंबर 13 व 10 में मुक्तिधाम निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य लागत 85 लाख 29 हजार इन कामों का भूमि पूजन राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया द्वारा किया गया।ये रहे मौजूदइस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जीतू खटीक, उपाध्यक्ष पति प्रवीण रिछारिया, सीएमओ महादेव अवस्थी, उपयंत्री अमितेश अवस्थी, भाजपा नेता राकेश रिछारिया, अप्पू राजा ज्योराहा रामू यादव, रामकुमार राजपूत, विजय सिंह, पंकज चौवे, मोंटी अवस्थी, राघवेंद्र रिछारिया, राकेश चौरसिया, ठेकेदार इक़बाल मुहम्मद समस्त नगर पंचायत कर्मचारी नेतागढ़ मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here