Home डेली न्यूज़ पुलिस और समाज की दूरी खत्म करना पहली प्राथमिकता: अगम जैन

पुलिस और समाज की दूरी खत्म करना पहली प्राथमिकता: अगम जैन

30
0
Jeevan Ayurveda

नवागत एसपी ने संभाला पद्भार, चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित सम्पन्न कराने की चुनौती
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी डीआईजी के पद पर पदोन्नत होकर भोपाल चले गए। छतरपुर एसपी के रूप में 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अगम जैन को दायित्व सौंपा गया है। स्थानांतरण होते ही श्री जैन ने शनिवार दोपहर में अपना पद्भार संभाल लिया। उन्होंने मीडिया से अपना पहला वक्तव्य देते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच की दूरी खत्म करना उनकी प्राथमिकता है, समाज के लोग बेझिझक अपनी समस्या पुलिस को बता सकें ताकि समय रहते समाज में घटित होने वाले अपराधों को नियंत्रित किया जा सके। एसपी के पद्भार संभालते ही चुनाव की तारीखें घोषित हो गईं। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने की उन पर एक बड़ी चुनौती है। नवागत एसपी अगम जैन ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि पूर्व में छतरपुर पुलिस समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखी है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज की दूरी खत्म होगी ताकि अपराधियों के बारे में समाज के माध्यम से जानकारियां आ सकें। उन्होंने अपराधों पर लगाम लगाना भी प्राथमिकता में बताया। एसपी श्री जैन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हर स्थिति में की जाएगी। महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकना और अपराधियों को त्वरित गिरफ्त में लाना भी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अपराधों से बचने और आपराधिक गतिविधियों में जाने से रोकने हेतु जागरूकता के प्रयास की भी बात कही। बुन्देलखण्ड में बदले की भावना के मामलों में पुलिस की सह मिलने तथा हाल में इन गतिविधियों पर विराम होने के सवाल पर एसपी श्री जैन ने कहा कि प्रयास यही होगा कि किसी भी स्थिति में बदले की भावना वाले को पुलिस का सहयोग न मिल सके। वर्तमान में यह बंद हैं तो आगे भी बंद रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here