
छतरपुर। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक एवं स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ग्वालियर मॉड्यूल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव के पिता पूर्व एनिमल वेलफेयर ऑफीसर डॉ. जेपी श्रीवास्तव का शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे दु:खद निधन हो गया। वे 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे। डॉ. श्रीवास्तव के निधन पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की है। डॉ. श्रीवास्तव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज 17 फरवरी को प्रात: 10 बजे शहर के भैंसासुर मुक्तिधाम में होगा।








