Home डेली न्यूज़ अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना

अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना

38
0
Jeevan Ayurveda

20 हजार की नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमरुआ पुरवा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब घर की महिला खेत से वापिस लौटी तब उसे चोरी की जानकारी लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।पीडि़त महिला ने गौराबाई पत्नी श्यामलाल अहिरवार ने बताया कि बुधवार को वह अपने गांव के घर में ताला लगाकर मुड़ारन हार में स्थित उसके कुंए वाले घर पर चली गई थी। गुरूवार को जब वह साफ-सफाई करने के लिए गांव वाले घर पहुंची तो उसे घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि चोर ताले तोड़कर घर के अंदर रखे संदूक से 20 हजार की नगदी सहित करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद गौराबाई ने सिविल लाइन थाना में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए विवेचना शुरु कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here