
बकस्वाहा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम का फाइव स्टार रेस्टोरेंट एण्ड ढावा गढ़ोही में पुष्प वर्षा व फूलमालाओं के साथ स्वागत व तुलादान हुआ। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर मुख्यालय की सीमा पर स्थित फाइव स्टार रेस्टोरेंट ढावा पर बलभद्र राय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारों फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष का तुलादान व जिला महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला सहित सभी का तिलक माला शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।डेढ़ दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुए स्वागत के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलभद्र राय के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है जिसमें प्रमुख रुप से सुनहरा से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य प्रीतम सिंह भदौरिया, ग्राम पंचायत महूटा सरपंच बृजेश यादव, नरेश यादव, पडरिया से गोपाल सेन सहित ग्राम पंचायत गढोही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की है।उक्त कार्यक्रम में बबलू यादव, जीवन लोधी, बृजेश यादव निमानी, पिय्राशू रावत, धर्मेंद्र, छत्रपाल सिंह लोधी गुगवारा, सरपंच गढीसेमरा महेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी कैरवारा, चंद्रभान रैकवार, नब्बू पटेल तुमरयाऊ, मुलायम, राहुल, उपेन्द्र, दीपक इन्दौरकर, यश, नीरज, गोलू, अशोक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








