छतरपुर। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित 2 लोगों के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
शैलेन्द्र पिता महिपाल सिंह यादव निवासी चौबे कालोनी खजुराहो को 20 हजार और आशिक पिता अल्ली खान निवासी ग्राम गुलगंज को 40 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।








