Home डेली न्यूज़ स्व. संतोष सिंह बुन्देला की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

स्व. संतोष सिंह बुन्देला की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

34
0
Jeevan Ayurveda

देश के नामी-गिरामी कवि करेंगे रसवर्षा
छतरपुर। बुन्देली के प्रसिद्ध कवि संतोष सिंह बुंदेला की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में इस बार जहां एक ओर धौलपुर राजस्थान से आ रहे बृजेन्द्र चकोर हास्य व्यंग्य की वर्षा करेंगे तो वहीं दूसरी ओर लखनउ के योगेश चौहान और हाथरस के राणा मुनिप्रताप वीर रस बरसाएंगे। दुर्ग से पधार रहीं नीलम कश्यप और मिर्जापुर की विभा सिंह अपने कोकिल कंठी गले से गीत गजल की वर्षा करेंगी। बरेली के मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल, और चरखारी के प्रदीप दिहुलिया हास्य व्यंग्य के कवि होंगे। वहीं ग्वालियर के रवीन्द्र रवि गीतकार के रूप में उपस्थित होंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव होंगी तथा अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे तथा पिछडा मोर्चा के अध्यक्ष अवधेश यादव उपस्थित रहेंगे। गुरूवार 01 फरवरी को नगर पालिका प्रांगण में आयोजित इस कवि सम्मेलन में  संतोष सिंह बुंदेला स्मृति बुंदेली साहित्य सम्मान प्रदीप दिहुलिया, भगवती प्रसाद शर्मा केंचू महाराज स्मृति साहित्य सम्मान योगेश चौहान को, सूर्यप्रताप सिंह चीनी राजा स्मृति साहित्य सम्मान श्रीमती नीलम कश्यप व डॉ सुरेन्द्र सिंह चौहान स्मृति साहित्य सम्मान बृजेन्द्र चकोर को प्रदान किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष यूपी सिंह, उपाध्यक्ष सावंत सिंह बुंदेला, सचिव सूर्यप्रताप सिंह रवि राजा, कोषाध्यक्ष अशोक रावत अंकेक्षक संतोष शुक्ला संयोजक अभिराम पाठक ने सभी से रात्रि 8 बजे नगर पालिका प्रांगण पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here