Home डेली न्यूज़ बुजुर्गों को कंबल वितरित कर मनाई पिता की 21वीं पुण्यतिथि

बुजुर्गों को कंबल वितरित कर मनाई पिता की 21वीं पुण्यतिथि

80
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाँद के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी स्व. अनंत सिंह यादव की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके सुपुत्र नीतेश उफऱ् गोलू यादव ने सर्वप्रथम टौरिया टेक स्थित मंदिर पहुँच कर प्रभु दर्शन किये एवं पूज्य संत मौनी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पिताजी की आत्मा की शांति हेतु पुत्र गोलू यादव ने असहाय आदिवासी परिवार की मदद की एवं टौरियाटेक और सूरजपुरा में आदिवासी महिलाओं और बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को कम्बल बांटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बीजेपी नेता दिनेश गौतम, महेंद्र सिंह, श्रीमती मिथलेश पाठक, गजेंद्र बुंदेला, परसराम तिवारी, ब्रजेन्द्र यादव, देशराज यादव, संतोष यादव, रामराजा यादव, मुन्ना यादव, महेश पाल एवं राजेंद्र सेन सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here