Home डेली न्यूज़ विधायक ने यात्रा निकालकर जताया मतदाताओं का आभार

विधायक ने यात्रा निकालकर जताया मतदाताओं का आभार

115
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीकाराजा ने सोमवार को नगर में आभार यात्रा निकालकर मतदाताओं का आभार जताया। नगर के महाराजा छत्रसाल कॉलेज से डीजे, ढोल-नगाडों के साथ आभार यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधायक टीकाराजा ने नगर के बरिया तिगैला, सत्ती मुहाल, हनुमान टीक, पुराना बाजार, जमीदारी मुहाल सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर नगरवासियों का आभार जताया। विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने अपने विधायक का स्वागत किया। वहीं कई स्थानों पर विधायक के समर्थकों ने उनका तुलादान भी किया। इस मौके पर महाराजपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार उर्फ दयाराम चौरसिया, महादेव खटीक, प्रदीप थोकदार, राहुल पुरोहित, हरिओम चौरसिया उर्फ गब्बू, नगर पालिका पार्षद ग्यासी चौरसिया, हरेश चौरसिया सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here