
बक्सवाहा। बकस्वाहा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम सगोरिया निवासी गनपत आदिवासी उम्र 59 वर्ष को भालू ने अपना शिकार बना लिया जिसमें गनपत आदिवासी बुरी तरह घायल हो गया।
मामला सोमवार सुबह 7 बजे का है जब गनपत आदिवासी अपने खेत के पास जंगलों में लकड़ी इक_ी करने गया था। जंगल में कोहरे की वजह से वृद्ध खतरे का अनुमान नहीं लगा पाया और लकड़ी इक_ी करते हुए भालू के नजदीक जा पहुंचा भालू ने वृद्ध आदिवासी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी 108 को दी लेकिन रास्ता खराब होने की वजह से एम्बुलेंस घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीण अपनी व्यवस्थाओं से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा लाए जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।








