छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के टौरिया मोहल्ले में बीते दिनों हुई घटना के विरोध में शुक्रवार विभिन्न हिंदू संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकले और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आमजन से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज में ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठनों द्वारा शनिवार को शहर बंद का आह्वान भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों एवं नागरिकों से स्वेच्छा से बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है। प्रदर्शन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।










