Home डेली न्यूज़ जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला, पीडि़त ने...

जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला, पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में जमीन विवाद और गिरवी के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।क्या है पूरा मामला?ग्राम हरपुरा निवासी पीडि़त सुन्दर लाल सेन पुत्र मूलू सेन ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसने ग्राम बेरखेरी निवासी मथुरा सेन को दो लाख रूपए देकर उसकी जमीन गिरवी रखी थी। आरोप है कि मथुरा सेन ने उक्त जमीन का सौदा पीडि़त की सहमति के बिना गांव के ही दबंगों लोकमन यादव, बृजलाल यादव, संतोष, राकेश, यशपाल और शिशुपाल सभी पुत्रगण बडन यादव, निवासी ग्राम हलावनी के साथ कर दिया और पीडि़त से जमीन का कब्जा छुड़ा लिया।घर में घुसकर किया जानलेवा हमलाशिकायत के अनुसार, जब 5 जून 2026 की दोपहर करीब 1:50 बजे पीडि़त ने इस कब्जे का विरोध किया, तो आरोपी लोकमन यादव और उसके भाइयों ने पीडि़त के घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पीडि़त के सिर पर गंभीर चोट आई और पीडि़त को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पीडि़त का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी आरोपी लगातार उसके घर आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त सुन्दर लाल सेन का कहना है कि इस गंभीर घटना की शिकायत उन्होंने तुरंत बमनौरा थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने रसूखदारों के दबाव में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीडि़त ने एसपी से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here