Home डेली न्यूज़ जय परशुराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर

जय परशुराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर

5
0
Jeevan Ayurveda

भगवान श्री परशुराम जी के प्रकट उत्सव के सुअवसर पर छतरपुर शहर में अपार उत्साह और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के ऐतिहासिक रामचरितमानस मैदान से हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई थी, जिसके दर्शन के लिए लोग सड़कों पर खड़े रहे। इसके साथ ही यात्रा में विभिन्न महापुरुषों के छायाचित्रों को भी शामिल किया गया, जो एकता और प्रेरणा का संदेश दे रहे थे। डीजे और बैंड-बाजे की धुनों पर युवा और महिलाएं झूमते-नाचते नजर आए और पूरे मार्ग में ‘जय परशुराम’ के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here