Home डेली न्यूज़ निर्माण विवाद में खूनी झड़प, तीन घायल

निर्माण विवाद में खूनी झड़प, तीन घायल

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मातवाना मोहल्ले में घर के निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में जोरदार विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें रामनारायण अहिरवार, उनका बेटा शिवम और पत्नी घायल हो गए।रामनारायण अहिरवार ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कैलाश और उनके परिजनों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दिया। विवाद बढऩे पर कैलाश पक्ष के लोगों ने ईंट उठाकर रामनारायण अहिरवार के सिर पर मार दी। इसके बाद उन्होंने उनके बेटे शिवम और पत्नी के साथ भी जमकर मारपीट की।तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी कैलाश एवं उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here