Home डेली न्यूज़ पुलिसकर्मी की अभद्रता का वीडियो वायरल, किसान से गाली-गलौज और पैसे मांगने...

पुलिसकर्मी की अभद्रता का वीडियो वायरल, किसान से गाली-गलौज और पैसे मांगने का आरोप

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के सटई थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा किसान परिवार के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फसल कटाई को लेकर बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी किसान को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। साथ ही उस पर पैसे मांगने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो सकती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here