Home डेली न्यूज़ जनगणना कार्य से मुक्त करने की उठी मांग

जनगणना कार्य से मुक्त करने की उठी मांग

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और जनगणना कार्य में लगाई गई ड्यूटी के विरोध में जिला पंचायत सीईओ को एक शिकायती आवेदन सौंपते हुए जनगणना कार्य से मुक्त करने की मांग उठाई है।रोजगार सहायक संघ के राजकुमार पाठक ने बताया कि प्रशासन द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में प्रगणक के रूप में लगा दी गई है, जबकि वे पहले से ही कई आर्थिक और विभागीय समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम रोजगार सहायकों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही, उन्होंने अपनी नियुक्ति की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वे न तो नियमित कर्मचारी हैं और न ही संविदा श्रेणी में आते हैं; उन्हें ‘अंशकालीन’ श्रेणी में रखा गया है। ऐसी स्थिति में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण और विस्तृत कार्य की जिम्मेदारी उन पर डालना तर्कसंगत नहीं है। रोजगार सहायकों ने मांग की है कि उन्हें जनगणना के प्रगणक कार्य से तत्काल मुक्त किया जाए और यह जिम्मेदारी अन्य विभागों के नियमित कर्मचारियों जैसे शिक्षक, पटवारी या अन्य स्थायी कर्मियों को सौंपी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो अल्प वेतन और बिना मानदेय के अतिरिक्त कार्य करना उनके लिए संभव नहीं होगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here