Home डेली न्यूज़ भारतीय मजदूर संघ का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, श्रमिक हितों की उठाई मांग

भारतीय मजदूर संघ का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, श्रमिक हितों की उठाई मांग

98
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मजदूर हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के नाम कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया।संघ की महिला पदाधिकारी सन्ध्या त्रिपाठी ने बताया कि पुरी (ओडिशा) में 6, 7 एवं 8 फरवरी 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन में श्रमिकों के हितों से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए थे। इन्हीं प्रस्तावों के समर्थन में जिला स्तर पर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रमुख मांगों में सभी श्रमिकों पर एक समान श्रम कानून लागू करने, ईपीएस-95 योजना के तहत न्यूनतम पेंशन को वर्तमान 1000 रुपये से बढ़ाकर 17,500 रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ और ईएसआईसी की वेतन सीमा में वृद्धि करने तथा इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस को शीघ्र बुलाए जाने की मांग शामिल है।इसके अलावा स्थानीय स्तर की कई ज्वलंत समस्याओं को भी उठाया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के लंबित एरियर्स का भुगतान, सेवा पुस्तिकाओं की पूर्णता सुनिश्चित करना, सेवानिवृत्ति पर देयकों का समयबद्ध भुगतान, विद्युत विभाग में पदोन्नति, वेलफेयर बोर्ड का पुन: संचालन, बीड़ी मजदूरों के कार्ड का नवीनीकरण, भवन निर्माण श्रमिकों को दुर्घटना लाभ प्रदान करना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय दिलाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here