Home डेली न्यूज़ केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

102
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। केंद्रीय मंत्री तथा खजुराहो सांसद वीरेन्द्र कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22163/22164) की वर्तमान समय सारिणी में तत्काल बदलाव की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह ट्रेन खजुराहो से शाम 4:30 बजे चलकर भोपाल रात 11:05 बजे पहुंचती है, जबकि वापसी में भोपाल से सुबह 6:30 बजे चलकर दोपहर 12:55 बजे खजुराहो पहुंचती है।इस समय सारिणी के कारण यात्रियों को भोपाल में दो रातें मजबूरी में रुकना पड़ता है, जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता है और अनावश्यक आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। टीकमगढ़ और छतरपुर क्षेत्र के निवासियों द्वारा लंबे समय से इस ट्रेन के समय में परिवर्तन की मांग की जा रही है।केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव दिया है कि ट्रेन की समय सारिणी इस प्रकार बदली जाए कि खजुराहो से सुबह 5 बजे चलकर सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच भोपाल पहुंचे। वहीं शाम को भोपाल से 5-6 बजे चलकर रात 10:30 से 11:00 बजे तक खजुराहो पहुंच सके। इस बदलाव से क्षेत्र के शासकीय कर्मचारियों, व्यवसायियों, छात्रों तथा आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी और वे भोपाल में रात रुकने के अनावश्यक खर्च व समय की बर्बादी से बच सकेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here