Home डेली न्यूज़ पिकअप पलटी, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

पिकअप पलटी, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र के टिपारी गांव के निवासी आदिवासी समाज के करीब 40 लोग आज सुबह एक पिकअप वाहन में सवार होकर निवाड़ी कटाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मलवारे के तिगड्डे के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल किशनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।हादसे में घायल हुए कुछ लोगों में तुलसा रानी, प्यारी आदिवासी, प्यारे लाल, चंदा आदिवासी, भान सिंह आदिवासी, गोबिंद आदिवासी सहित अन्य शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में वाहन के ओवरलोड होने और संभवत: तेज रफ्तार या ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here