छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशानुसार वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने हेतु निरंतर नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में पूर्व में आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित बस, ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया, दो पहिया एवं डायल-112 वाहनों के चालकों का नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया गया था।आज पुलिस अस्पताल, पुलिस लाइन छतरपुर में पुलिस चालकों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की व्यवस्थापक रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा रहीं। शिविर में जिले के विभिन्न थानों, कार्यालयों एवं वाहन शाखा से आए पुलिस वाहन चालकों का नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से नेत्र परीक्षण किया गया।









