Home डेली न्यूज़ बाइक सवार युवक की ट्रक से टक्कर में मौत

बाइक सवार युवक की ट्रक से टक्कर में मौत

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के खोदरिया गांव निवासी सावेन्द्र यादव (21) पुत्र जगदीश यादव की बाइक से ट्रक की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिजावर नाके पर सुबह करीब 7.30 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार सावेन्द्र यादव बहन के घर रामनगर जा रहे थे। बाइक से जा रहे युवक को बिजावर नाके पर एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सावेन्द्र को ई-रिक्शा से तुरंत जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। हालांकि ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मौत सुबह करीब 8.30 बजे हो गई। परिजनों के अनुसार युवक अपनी बहन के घर जा रहा था और हादसा अचानक हुआ। मृतक के शव पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here