Home डेली न्यूज़ चोरी का खुलासा न होने पर सर्राफा व्यापारियों ने एसपी कार्यालय में...

चोरी का खुलासा न होने पर सर्राफा व्यापारियों ने एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

64
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और एक माह बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा न होने से सर्राफा व्यापारियों में भारी नाराजगी है। इसी को लेकर बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे सर्राफा व्यापारी सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।स्वर्णकार समाज कल्याण समिति हरपालपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उर्फ बीरा सोनी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को रामबाबू सोनी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना की रिपोर्ट 24 दिसंबर को थाना हरपालपुर में दर्ज कराई गई थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो चोरों का कोई सुराग मिला है और न ही चोरी गया माल बरामद हुआ है।व्यापारियों ने बताया कि चोरी गए आभूषण ग्राहकों के भी थे, जिससे पीडि़त व्यापारी पर आर्थिक व मानसिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उधर 6 माह पहले जयराम सोनी के यहाँ भी चोरी की घटना हुई थी। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here