Home डेली न्यूज़ अतिरिक्त मानव संसाधन लगाकर ई-पैक्स कार्य में तेजी लाएं: कलेक्टर

अतिरिक्त मानव संसाधन लगाकर ई-पैक्स कार्य में तेजी लाएं: कलेक्टर

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित छतरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिले की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधकों, उपायुक्त सहकारिता एवं विभागीय अंकेक्षकों की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को ई-पैक्स करने के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। ई-पैक्स में सहकारी समितियों के कामकाज को डिजीटल या ऑनलाईन प्रणाली से संचालित करना है।बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने उपायुक्त सहकारिता सी.पी.एस. भदौरिया से समितियों के ई-पैक्स ऑडिट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम शाह एवं समस्त शाखा प्रबंधकों से शाखावार ई-पैक्स की प्रगति, डे-एण्ड की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। शाखावार समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शाखा बमीठा की समितियाँ गंज, चन्द्रनगर एवं बसारी, शाखा बड़ामलहरा की समितियाँ बंधा एवं डिकौली, शाखा चंदला की समितियाँ बलकौरा एवं माधौपुर, शाखा घुवारा एवं हरपालपुर की समस्त समितियाँ; शाखा नौगांव की समिति मऊसहानियां, शाखा ईसानगर की समितियाँ रामपुर कुर्रा, रनगुवां एवं बंधीकला, शाखा लौड़ी की समिति कटहरा, शाखा राजनगर की समितियाँ विक्रमपुर, राजनगर एवं धवाड़, शाखा सरबई की समिति नाहरपुर तथा मुख्य शाखा छतरपुर की समिति ढड़ारी की प्रगति लक्ष्य से काफी पीछे पाई, इस पर संबंधित शाखा प्रबंधकों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देशित किया कि अतिरिक्त मानव संसाधन लगाकर ई-पेक्स के कार्यों में गति बढ़ाएं जिससे कार्य समय सीमा में पूरा हो सके।कलेक्टर द्वारा शाखा हरपालपुर की समिति भदर्रा के समिति प्रबंधक द्वारा ई-पैक्स कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सी.ई.ओ. को संबंधित समिति प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाखा ईसानगर की समिति बंधीकला एवं शाखा सरबई की समिति नाहरपुर के समिति प्रबंधकों का वेतन रोकने तथा शाखा ईसानगर एवं शाखा बड़ामलहरा के शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ समस्त समितियों को अनिवार्य रूप से 24 जनवरी 2026 तक ई-पैक्स की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण न होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here