Home डेली न्यूज़ पटवारी पर पंचनामे में छेड़छाड़ का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

पटवारी पर पंचनामे में छेड़छाड़ का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में एक युवक ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंचनामे में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त युवक ने आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार करने के बाद उसमें मनमाने ढंग से ओवरराइटिंग की गई और पंचों से हस्ताक्षर पहले करवा लिए गए, जबकि बाद में उसमें कुछ शब्द और विवरण जोड़े गए।शिकायतकर्ता भगवानदास रैकवार पिता रामलाल रैकवार निवासी ग्राम पहाडग़ांव तहसील व जिला छतरपुर ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत पहाडग़ांव के पटवारी विवेक उपाध्याय द्वारा दिनांक 28-29 नवंबर 2023 को भूमि सर्वेक्षण के दौरान पंचनामा बनाया गया था। पंचनामा खसरा नंबर 332 रकबा 0.049 हेक्टेयर भूमि से संबंधित है, जिसमें बाद में ओवरराइटिंग कर मौके की वास्तविक स्थिति को गलत दर्शाया गया।आवेदक ने बताया कि संबंधित भूमि पर पहले से अन्य व्यक्तियों का कब्जा है, जिसकी जानकारी पटवारी को थी, इसके बावजूद पंचनामा में तथ्यों को बदल दिया गया। आरोप है कि पंचों के हस्ताक्षर हो जाने के बाद दस्तावेज में फेरबदल किया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। आवेदक ने यह भी कहा कि जब उसने इस ओवरराइटिंग की शिकायत की तो जांच कराई गई, लेकिन जांच रिपोर्ट में तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर मामले को दबाने का प्रयास किया गया।पीडि़त ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पटवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में शिकायत दर्ज होने के बाद कलेक्टर कार्यालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here