Home डेली न्यूज़ श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट का किया...

श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट का किया गया आयोजन

172
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा मुक्ता महिला दुग्ध उत्पादन कंपनी एवं बजाज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा पृथक-पृथक प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। उपरोक्त कम्पनियों के प्लेसमेंट हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 54 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। विद्यार्थियों को बजाज लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। साक्षात्कार समिति के सदस्यों द्वारा संबंधित पद के लिए पंजीकृत प्रतिभागियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर प्रतिभागियों ने दिए। प्रथम चरण के साक्षात्कार में श्रेया गोस्वामी, गरिमा चौरसिया व जीतेंद्र पटेल का चयन किया गया।ट्रेनिंग प्लसमेंट प्रभारी डॉ. प्रणति चतुर्वेदी ने बताया कि महिला दुग्ध उत्पादन कंपनी द्वारा लिए साक्षात्कार का परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ प्रणति चतुर्वेदी एवं सह प्रभारी -डॉ. नरेन्द्र नामदेव एवं आरती अहिरवार उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here