मतदान के दौरान सबसे आकर्षक क्षण तब देखने को मिला जब एक अधिवक्ता संतोष तिवारी गाजे-बाजे के साथ घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। मतदान स्थल पर उनके साथियों ने पुष्प वर्षा, पान खिलाकर और न्यौछावर कर बुंदेली परंपरा से उनका स्वागत किया। संतोष तिवारी ने बताया कि पिछली बार तेल खत्म होने से वोट नहीं डाल पाए थे, जिससे एक साथी हार गए। इस बार एक-एक वोट की अहमियत समझकर उत्साह से मतदान किया।










