Home डेली न्यूज़ नौगांव में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो आया सामने

नौगांव में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो आया सामने

128
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद गंगेले और गुप्ता परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here