Home डेली न्यूज़ जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, पीडि़त पहुंचा एसपी कार्यालय

जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, पीडि़त पहुंचा एसपी कार्यालय

132
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अटकौहा चौकी के पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए एक पीडि़त बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायती आवेदन सौंपा। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पीडि़त ने आरोपियों द्वारा मारपीट करने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की है।पीडि़त घनश्याम प्रजापति ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के गेट पर बोल्ट लगा रहा था, तभी सचिन प्रजापति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मनीष पटैरिया और बच्चू पारासर ने कथित रूप से उसे जान से मारने के लिए उकसाया। पीडि़त के अनुसार इसके बाद उस पर पत्थर और आलू फेंके गए, जिससे उसके पैर और सिर में चोटें आईं। इसी दौरान दयाशंकर, उमेश और सरजू मौके पर पहुंचे, जिनके हाथों में हसिया और कुल्हाड़ी जैसे हथियार थे। सभी ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद जब घनश्याम प्रजापति अटकौहा चौकी पहुंचा, तो वहां मौजूद मुंशी और आरक्षकों पर भी उसके साथ मारपीट करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीडि़त ने यह भी कहा कि पूर्व में की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसकी पत्नी सोनारानी प्रजापति और पुत्रियां दीक्षा, दीपाली व राजुल के साथ भी चौकी स्तर पर मारपीट की गई, लेकिन उनकी चिकित्सकीय जांच तक नहीं कराई गई। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here