Home डेली न्यूज़ संगम सेवालय द्वारा बगौता पंचायत में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संगम सेवालय द्वारा बगौता पंचायत में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

110
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। संगम सेवालय द्वारा गुरूवार को बगौता पंचायत में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में मासिक स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और जागरूकता को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, संगम सेवालय की ओर से महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर सकें।इस अवसर पर सविता लखेर, नैन्सी अवस्थी, रेखा कुशवाहा तथा संगठन की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संगम सेवालय लगातार समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here