घुवारा। विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने आज अपने गृह ग्राम घुवारा से एक भव्य धार्मिक 32 किमी की पदयात्रा करते हुए बुंदेलखंड के प्रसिद्ध अबार माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।क्रांति गौड़ ने बताया कि विश्व कप अभियान पर रवाना होने से पहले उन्होंने माता रानी से भारतीय टीम की विजय की कामना की थी और मनोकामना पूर्ण होने पर पदयात्रा करने का संकल्प लिया था। उनके अनुसार देवी मां के आशीर्वाद से भारतीय टीम विश्वविजेता बनी और आज मैंने अपना संकल्प पूरा किया है। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने क्रांति गौड़ का फूल-मालाओं से स्वागत किया। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई यह पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।










