Home डेली न्यूज़ अंतर्राष्ट्रीय महिला विश्व कप खिलाड़ी क्रांति गोंड़ को पुलिस ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला विश्व कप खिलाड़ी क्रांति गोंड़ को पुलिस ने किया सम्मानित

138
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के निर्देशन में आयोजित एक पुलिस परिवार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं खिलाड़ी क्रांति गोंड़ को छतरपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्रांति गोंड़ ने प्रशिक्षण में शामिल बालिकाओं और पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ अपने खेल और संघर्ष के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से सफलता मिली। इस सम्मान से युवाओं को खेल और जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिली है।छतरपुर यातायात थाने में आयोजित पुलिस परिवार प्रशिक्षण आनंदम कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला विश्व कप खिलाड़ी क्रांति गोंड़ को छतरपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। गुरूवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, मध्यप्रदेश आनंदम विभाग के मास्टर ट्रेनर लखन असाटी, प्रदीप सेन और रामकृपाल यादव ने क्रांति गोंड़ को सम्मान पत्र प्रदान किया। प्रशिक्षण में शामिल लड़कियों ने क्रांति से खेल, मेहनत, संघर्ष और अवसरों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। क्रांति गोंड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने में उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने इस सफर का श्रेय अपने कोच राजीव बिल्थरे और डी.सी.सी.ए. अध्यक्ष विनय चौरसिया को देते हुए कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन और लगातार प्रोत्साहन से वह इस मुकाम तक पहुँच सकीं। इस अवसर पर लखन असाटी, मास्टर ट्रेनर, मध्यप्रदेश आनंदम विभाग ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here