Home डेली न्यूज़ शनिदेव प्रमाण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 23 से

शनिदेव प्रमाण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 23 से

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र कुडऩताल में गत वर्ष इन्हीं दोनों भगवान शनिदेव सहित नवग्रह की स्थापना की गई थी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्षगांठ मनाई जा रही है। वर्षगांठ महोत्सव में जहां संगीतमय श्री राम कथा एवं हनुमंत कथा के साथ श्री शनिदेव कथा श्रवण करने का अवसर मिलेगा। वहीं भजन संध्या एवं जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में रामायण धाम संत सम्मान आश्रम उदयपुर के राष्ट्रीय मानस क्रांतिकारी प्रवक्ता रामदास नाबोद महाराज पधार रहे हैं। श्री शनिदेव समाज सेवा समिति ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।कूडऩ ताल स्थित शनि देव मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद जोशी ने बताया कि 23 नवंबर से 30 नवंबर तक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। 23 नवंबर को कलश यात्रा निकलेगी। इस अवसर पर श्रीमद् राम कथा, श्री हनुमंत कथा एवं श्री शनि देव कथा श्रवण करने का पुण्य लाभ क्षेत्र वासियों को मिलने वाला है। 29 नवंबर को हवन पूजन एवं पूर्णाहूति है। 30 नवंबर को विशाल भंडारा रखा गया है। इसी शाम भजन संध्या एवं जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम है। पुजारी श्री जोशी ने अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here