Home डेली न्यूज़ शासकीय हाई स्कूल खेरा में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप,...

शासकीय हाई स्कूल खेरा में अतिथि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत

113
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासकीय हाई स्कूल खेरा, संकुल गौरिहार में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य स्वयं प्रकाश शिवहरे पर भर्ती प्रक्रिया को फर्जी तरीके से पुन: संचालित करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नीलेश कुमार दीक्षित ने मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की। आवेदक का कहना है कि विद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती में नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे पात्र आवेदकों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मांग की है कि समूची भर्ती प्रक्रिया की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here