Home डेली न्यूज़ ग्राम पंचायत सूरजपुरा में ग्रामवासियों ने शराबबंदी की रखी मांग

ग्राम पंचायत सूरजपुरा में ग्रामवासियों ने शराबबंदी की रखी मांग

100
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। जनपद पंचायत बड़ा मलहरा की ग्राम पंचायत सूरजपुरा के ग्रामवासियों ने पंचायत के माध्यम से गांव में बढ़ती अवैध शराब बिक्री और उसके दुष्परिणामों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है जिससे युवाओं और परिवारों पर नशे का बुरा असर पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत सूरजपुरा की सरपंच मंटू आदिवासी ने ग्रामीणों की ओर से यह पत्र तैयार कर अधिकारियों को अवगत कराया है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस कारण आए दिन झगड़े,घरेलू विवाद और सामाजिक अशांति जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामवासी मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। सरपंच मंटू आदिवासी ने कहा कि गांव की शांति और समाज की भलाई के लिए शराबबंदी आवश्यक है। ग्रामवासियों ने इस संबंध में एस डी ओ पी पुलिस अनुविभाग बड़ा मलहरा एवं थाना प्रभारी बड़ा मलहरा को भी ज्ञापन की प्रति सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here