Home डेली न्यूज़ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

86
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मैं हूं अभिमन्यु-3 इस चक्रव्यूह को तोडूंगा- यह अभियान सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित है। इस अभियान में जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय, सार्वजनिक स्थल, रहवासी कॉलोनी में, नवरात्रि पंडाल एवं कार्यक्रम स्थलों जाकर जागरूक किया जा रहा है, पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। आज छत्रसाल चौराहा में महिला सुरक्षा शाखा, महिला थाना एवं सामाजिक संस्था जनसाहस द्वारा एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में नाट्य अभिनय कर महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पंपलेट वितरित किए गए। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक तबस्सुम खान, सामाजिक संस्था जनसाहस के सदस्य, नाट्य अभिनय करने वाले सदस्य उपस्थित रहे। थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित गरबा महोत्सव कार्यक्रम में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here