छतरपुर। जिले के गुलगंज थान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंगवारी में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम मुंगवारी का रहने वाला 33 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र नाथूराम यादव शनिवार की शाम करीब 5 बजे अपनी बाईक से कहीं जा रहा तभी गांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामस्वरूप बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके चलते उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। रविवार को इलाज के दौरान रामस्वरूप ने दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहां गुलगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।










