Home डेली न्यूज़ ई-रिक्शा चालक ने सवारी को मारे थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो


ई-रिक्शा चालक ने सवारी को मारे थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

73
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के छत्रसाल चौक पर बीती रात करीब 11 बजे एक ई-रिक्शा चालक का सवारी के साथ विवाद हुआ जिसके बाद चालक ने सवारी पर थप्पड़ बरसा दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देरी रोड निवासी केशु चौरसिया ने बताया कि वह घर जाने के लिए बस स्टैंड से ई-रिक्शा पर सवार हुआ था और 30 रुपए किराया देने की बात तय हुई थी। केशु के मुताबिक जब ई-रिक्शा चालक चौबे तिराहा से छत्रसाल चौक की ओर जाने लगा तो उसने अपनी परेशानी बताते हुए सीधे देरी रोड चलने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर चालक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो छत्रसाल चौक पर ई-रिक्शा रोककर चालक ने उस पर थप्पड़ बरसा दिए। इतना ही नहीं चालक ने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया था, जो कि उसका साथ दे रहे थे। गौर करने वाली बात यह रही कि जब यह पूरा घटनाक्रम हो रहा था तब छत्रसाल चौक पर डायल-112 वाहन खड़ा हुआ था लेकिन किसी ने भी विवाद को नहीं रोका। बाद में जब लोग वीडियो बनाने लगे तब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। हालांकि पीडि़त ने थाने में मामले की शिकायत नहीं की है, उक्त घटनाक्रम के बाद वह चुपचाप अपने घर चला गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here