Home डेली न्यूज़ शीलिंग स्कूल में ध्यान पर आयोजित हुई कार्यशाला

शीलिंग स्कूल में ध्यान पर आयोजित हुई कार्यशाला

28
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। नगर के शीलिंग पब्लिक स्कूल में 19 अगस्त को ध्यान से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन शम्भू रावत, अभिषेक रावत एवं पूजा रावत द्वारा किया गया। उनके द्वारा कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को मेडिटेशन का महत्व बताया गया एवं मेडिटेशन का प्रथम सत्र आयोजित किया गया जिसका विषय था डू यू हैव ए गूड ब्रेन। यह कार्यक्रम हेलो लाइफ (फाउंडेशन फॉर ए ब्राइटर फ्यूचर) संस्था द्वारा आयोजित था जिसके डायरेक्टर एवं गाइड श्री गुरू हैं। कार्यक्रम का प्रारंभ गायत्री मंत्र उच्चारित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया ने अपने भाषण में आशीर्वाद के साथ ध्यान का महत्व बताया। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने ध्यान का महत्व बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर समीक्षा तिवारी टीचर, मोहिनी खरे, रोहित नामदेव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here