Home डेली न्यूज़ चंदला के बस स्टैंड में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, यात्री परेशान

चंदला के बस स्टैंड में नहीं है मूलभूत सुविधाएं, यात्री परेशान

35
0
Jeevan Ayurveda




छतरपुर। जिले के चंदला बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाएं न होने की वजह से यहां से सफर करने वाले यात्रियों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चंदला के अंतर राज्यीय बस स्टैंड से छतरपुर, महोबा, पन्ना, बांदा, आगरा, दिल्ली के लिए रोजाना 40 से 50 बसें आना-जाना करती हैं जिसमें हजारों मुसाफिर अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं मगर देखा जाए तो यहां से सफर करने वाले यात्रियों को कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती, यहां से सफर करने वाले यात्रियों को दुकानों के बाहर अपना सामान रखकर अपनी बसों का इंतजार करना पड़ता है।
ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है मगर चंदला के स्थानीय नेता व नगर परिषद के जिम्मेदार कर्मचारी इसे देखकर भी अनदेखा किए हुए हैं। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी चंदला बस स्टैंड में यहां से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण नहीं किया जा सका।
वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर आज चंदला नगर परिषद में पदस्थ सब इंजीनियर विपिन अग्निहोत्री से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। दुबे कंट्रक्शन को 32 लाख का टेंडर मिला है वित्तीय स्वीकृति अभी लंबित है जो जल्द ही आगामी परिषद की बैठक में पूर्ण की जाएगी और जल्द ही बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा ताकि यहां से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here