Home डेली न्यूज़ “विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा कार्यक्रम के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यकम...

“विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा कार्यक्रम के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यकम का आयोजन

193
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर में आज दिनांक 21.07.2025 को ग्राम-राधेपुर गौ-शाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर नीम, आंवला, नीबू के साथ-साथ 500 अन्य फलदार वृक्ष रोपित किय गये। माननीय म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा “विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा” (वृहद वृक्षारोपण कार्यकम अभियान) पंच-ज योजना अंतर्गत अंतर्गत प्रत्येक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 10-10 हजर पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है इसी संदर्भ में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री रविन्दर सिंह के निर्देशन में प्रत्येक तहसील न्यायालय को 1000-1000 पौधे एवं जिला मुख्यालय पर 5000 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया गया है। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा इसी कम में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं प्रकृति की रक्षा करने का अग्रह किया। इसी कडी में आज दिनांक 21.07.2025 को राधेपुर गौ-शाला में 500 से अधिक आम, आंवला, नीबू एवं अन्य फलदार एवं छायादार वृक्ष रोपित किये गये। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री रविन्दर सिंह के साथ-साथ प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री आर.के. देवलिया, जिला न्यायाधीश श्री आशीष श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश श्री निवेश कुमार जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्वाती निवेश जायसवाल, न्यायाधीश श्रीमती रानो बघेल, न्यायाधीश सुश्री संघ शिखा बंशकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विष्णु प्रसाद सोलंकी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री वीरेन्द्र चढ़ार, राधेपुर गौ-शाला के सचिव श्री उमेश सैनी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री आशीष ताम्रकार एवं गौशाला समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here