Home डेली न्यूज़ श्री कृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा किया गया नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार...


श्री कृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा किया गया नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित श्री कृष्णा आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा श्री शिव मंदिर गणेश कॉलोनी सागर रोड, छतरपुर में शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर हर माह की भांति नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन करवाया गया। शिविर का उद्घाटन श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित 65 बच्चों ने आयुर्वेद के अमृत रूपी स्वर्ण प्राशन संस्कार का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर नाड़ी वैद्य डॉ. श्रृंगी ने बताया कि षोडस संस्कार के अंतर्गत आने वाले स्वर्ण प्राशन संस्कार के द्वारा बच्चों की मानसिक और शारीरिक पुष्टि होने के साथ ही उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। साथ ही बताया कि हमारा भारत वर्ष ऋषि-मुनियों वैघ आचार्यो की भूमि रही है। उन्हीं ज्ञानी तपस्वीऋषि-मुनियों व वैद्य आचार्यो द्वारा हजारों वर्ष पूर्व वायरस और बैक्टीरिया जनित बीमारियों से लडऩे के लिए एक ऐसे रसायन का निर्माण किया गया, जिसे स्वर्ण प्राशन कहा जाता है। विदित रहे की संस्था द्वारा हर माह के पुष्य नक्षत्र के दिन छतरपुर के विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन कराया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के एच.आर. डॉ. शिवेंद्र सिंह परमार ने माननीय कुलाधिपति डॉ.बृजेंद्र सिंह गौतम जी को कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित कर भगवान धनवन्तरि की प्रतिमा भेंट की। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में अस्पताल अधीक्षक वैध श्रृंगी, उपअधीक्षक प्रदीप सोलंकी, डॉ. ऋषभ गुप्ता, डा. रविंद्र, डॉ. अभिषेक, डॉ. रामप्रताप, डॉ. शुभम, डॉ. राजीव सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here