Home डेली न्यूज़ अवैध गांजा में लिप्त दूसरा आरोपी गिरफ्तार

अवैध गांजा में लिप्त दूसरा आरोपी गिरफ्तार

35
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 74 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं । 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 800 किग्रा गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 16000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।
थाना नौगांव पुलिस ने 3 दिन पूर्व ग्राम छोटा लक्ष्मनपुरा एवं ग्राम चौबारा दो आरोपियों को 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों के विरुद्ध थाना नौगांव में पृथक पृथक एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। ग्राम छोटा लक्ष्मणपुरा में ढाई किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार आरोपी हरिनारायण गौतम पिता प्रेमलाल गौतम निवासी ग्राम सलैया से बारीकी से पूछताछ पर अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी लगी।
उक्त प्रकरण में संलिप्त गांजा विक्रय करने वाला दूसरा आरोपी अजय उर्फ करन यादव पिता राकेश यादव निवासी ग्राम खडगांव थाना मातगुंवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक किलोग्राम से अधिक गांजा कीमत करीब 16000 जप्त किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन चौकी प्रभारी गर्रौली, उनि शेरजंग खान, सउनि शिवदयाल, हरिप्रकाश, प्रधान आरक्षक प्रमोद, मनीष, दृगपाल, राजकुमार, अरविन्द, आरक्षक मुकेश, जितेन्द्र, गजेन्द्र जाट, रामकुमार जाट, आशाराम, अरविन्द, धीरेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार सायबर सैल से उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर प्रभारी सायबर सैल, आरक्षक धर्मराज, विजय की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here