Home डेली न्यूज़ सटई में ब्रह्माकुमारी विद्यालय ने कराया योग


सटई में ब्रह्माकुमारी विद्यालय ने कराया योग

35
0
Jeevan Ayurveda


11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सटई ने अशोक वाटिका मैदान में सामूहिक योग शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में सटई थाना टीआई रूपनारायण पटेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परमार, आरएसएस कार्यकर्ता अज्ञात जैन, हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सुशीला वर्मा, बालक शाला प्राचार्य सुरेश कुमार विश्वकर्मा, निजी स्कूलों के प्राचार्य और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। योग प्रशिक्षक बाबूलाल जोशी ने योगासनों का अभ्यास कराया, और ओम ध्वनि से वातावरण को शांतिपूर्ण बनाया गया। बीके प्रीती दीदी ने बताया कि योग और राजयोग (मेडिटेशन) शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। सटई टीआई ने योग को भारतीय संस्कृति का गौरव बताते हुए युवाओं को इससे जुडऩे की अपील की। प्राचार्य सुशीला वर्मा ने बच्चों में योग की आदत डालने और माता-पिता से उन्हें प्रेरित करने का आग्रह किया। आरएसएस कार्यकर्ता अज्ञात जैन ने तनाव कम करने में योग के महत्व पर जोर दिया। बीके अवधेश भाई ने म्यूजिकल व्यायाम करवाकर उत्साह बढ़ाया। अतिथियों को पट्टे और स्लोगन देकर सम्मानित किया गया। अंत में फल प्रसाद के रूप में वितरित किए गए

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here