Home डेली न्यूज़ ब्राह्मण समाज ने चंदला में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने चंदला में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

67
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर।  नौगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव में हुई एक घटना के बाद प्रजापति समाज के प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज को कथित तौर पर गाली देने का मामला गरमा गया है। बुधवार को चंदला में ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर चंदला थाने और तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया, साथ ही पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
चंदला में सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चंदला थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद तहसील कार्यालय में, तहसीलदार की अनुपस्थिति में, राजस्व निरीक्षक (आरआई) को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि बिलहरी गांव की घटना की एफआईआर में नवीन पटैरिया और रामसेवक अरजरिया का नाम शामिल किया गया है, जबकि वे घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। समाज ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। ब्राह्मण समाज ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को मुक्त किया जाए और प्रजापति समाज के उन लोगों पर सख्त कार्रवाई हो, जिन्होंने कथित तौर पर ब्राह्मण समाज को गाली दी। समाज ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन ने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और पुलिस की भूमिका पर चर्चा को और तेज कर दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here