Home डेली न्यूज़ अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना अध्यक्ष तथा चांद मोहम्मद खान सहायक ग्रेड...

अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना अध्यक्ष तथा चांद मोहम्मद खान सहायक ग्रेड 3 सचिव बने

29
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। शासकीय बालक हाई स्कूल बक्सवाहा में राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं विकासखंड स्तरीय इकाई का निर्वाचन देवेंद्र हिंगबासीय राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अशोक पटेरिया विभाग प्रमुख राष्ट्रीय मजदूर संघ तथा राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक श्रीकांत जी मिश्रा की उपस्थिति में तहसील स्तरीय संघ का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष आनंद कुमार पाराशर प्रभारी प्राचार्य शासकीय बालक हाई स्कूल बक्सवाहा ,सचिव राघवेंद्र नापित उच्च माध्यमिक शिक्षक कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बक्सवाहा कोषाध्यक्ष ,द्य बाबूलाल प्रजापति प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक स्कूल पोड़ी एवं कार्यकारणी में 10 उपाध्यक्ष पांच सह सचिव दो संगठन मंत्री एक प्रवक्ता एक जिला प्रतिनिधि एवं कार्यालय मंत्री का निर्वाचन किया गया । इसी प्रकार विकासखंड स्तरीय राज्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन हुआ जो इस प्रकार है, ब्लॉक से अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना अधीक्षक बालक छात्रावास बक्सवाहा तथा सचिव चंद मोहम्मद खान सहायक ग्रेड 3 विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा कोषाध्यक्ष केशव दीक्षित को निर्वाचित घोषित किया गया साथ में विकासखंड स्तरीय कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष पांच सचिव दो संगठन मंत्री एक प्रवक्ता एक जिला प्रतिनिधि एक कार्यालय मंत्री का गठन किया गया। चुनाव विधिबत संपन्न हुए निर्वाचन में राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, स्वस्थ विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here