Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में हत्या के मामले में फरार आरोपी पुलिस हिरासत में, मिली...

टीकमगढ़ में हत्या के मामले में फरार आरोपी पुलिस हिरासत में, मिली कामयाबी

32
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे दो आरोपियों को आखिर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना बुड़ेरा प्रभारी अंकित दुबे सहित पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाके की दहशत को कम करने में कामयाबी पाई है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में हत्या के प्रयास के फरार आरोपियो को थाना बुड़ेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ द्वारा द्वारा फरार, इनामी, स्थाई वारंटियों, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बुड़ेरा अंकित दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मेहनत से कार्य करते हुये थाना बुड़ेरा के अपराध क्रमांक 140/24 धारा 307, 294, 34 ताहि 25, 27 आम्र्स एक्ट मे 07 माह से लगातार चल रहे फरार आरोपियों रामेश्वर लोधी, जालम लोधी निवासी सूडा धर्मपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुड़ेरा उनि अंकित दुवे, सउनि रतिराम कोंदर, प्रआर विजय वर्मा, हर प्रसाद, मनोज कुमार, मुन्नालाल, आरक्षक अंकित द्विवेदी,ऋ षि प्रताप सिंह, चन्द्रभान राजपूत, अनिल, पन्ना लाल, आरक्षक चालक दीप चन्द्र, महिला आरक्षक अनुशा बुन्देला, सुनीता अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here